• Monday, 09 February 2026
इंडिका कार में था कुछ ऐसा कि अचंभित रह गई पुलिस, दो गिरफ्तार 

इंडिका कार में था कुछ ऐसा कि अचंभित रह गई पुलिस, दो गिरफ्तार 

Vikas
बरबीघा
बरबीघा के सकलदेव नगर मोहल्ला से एक इंडिका कार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उस पर सवार दो युवकों के साथ बरामद कर लिया। जब उस कार को लेकर पुलिस थाना पहुंची तो पुलिस भी अचंभित रह गई। दरअसल उस कार को शराब ढोने के लिए विशेष रूप से गुप्त खाना बनाकर काम किया जा रहा था।
कार के डैशबोर्ड में ही तहखाना बना दिया गया था। जिससे पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्रा ने बताया कि कार के डैशबोर्ड के तहखाना में 78 बोतल साढे सात सौ एमएल  शराब बरामद की गई है। जबकि चार छोटे बोतल में विदेशी शराब बरामद की गई है। 60 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। इसमें तेउस गांव निवासी संकट मोचन एवं झारखंड के हजारीबाग निवासी संजय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों शराब की डिलीवरी देने के लिए यहां के माफिया को जा रहे थे। उसे भी चिन्हित कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From