• Sunday, 08 February 2026
एक बाइक पर चार सावार, तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर, एक की मौत

एक बाइक पर चार सावार, तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर, एक की मौत

Vikas

एक बाइक पर चार सावार, तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर, एक की 


 
बरबीघा
 
बरबीघा सरमेरा रोड में रेलवे क्रॉसिंग से कुछ पहले ही एक  किशोरी को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। किशोरी की उम्र 16 से 17 वर्ष संभावित बताई जा रही है। लड़की की पहचान  हो गई। उसका सर पूरी तरह से कुचल दिया गया है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। 
 
मृतक लड़की की पहचान  नालंदा जिला के सरमेरा थाना के प्रणामा गांव निवासी कटिबन पासवान की पुत्री भारती कुमारी और क्रांति कुमारी बरबीघा बाजार आई थी। यहां नवादा के घोसरामा के पास दुर्गापुर गांव के रजनीश कुमार एवं उसके एक अन्य साथी के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर रेलवे क्रॉसिंग की तरफ जा रही थी तभी एक तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई जिसमें क्रांति कुमारी की मौके पर मौत हो गई जबकि उसकी बहन और रजनीश कुमार बरबीघा रेफरल अस्पताल में भर्ती किया गया। एक दूसरा युवक बाइक को मौके से लेकर भाग गया। दोनों घायल को गंभीर अवस्था में देखते हुए पावापुरी मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है।
 
DSKSITI - Large

मिली जानकारी में बताया गया है कि बरबीघा से सरमेरा की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर रेलवे क्रॉसिंग से पहले बीच सड़क पर एक लड़की को वाहन ने कुचल दिया और वह भाग गया। स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस जब मौके पर पहुंचे तो लड़की पूरी तरह से कुचली हुई मिली। लाश को वहां से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का काम पुलिस के द्वारा किया गया।  
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From