• Tuesday, 19 May 2026
शेखपुरा में कपड़ा फैक्ट्री क्यों पहुंचे DM SP, कैसे चला रहा है फैक्ट्री

शेखपुरा में कपड़ा फैक्ट्री क्यों पहुंचे DM SP, कैसे चला रहा है फैक्ट्री

Vikas

शेखपुरा में कपड़ा फैक्ट्री क्यों पहुंचे DM SP, कैसे चला रहा है फैक्ट्री

शेखपुरा। 

जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा श्रमिकों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला पदाधिकारी शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने मेहूस स्थित सासा कलेक्शन प्राइवेट लिमिटेड का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने फैक्ट्री की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रमिकों के कार्य परिवेश का गहन जायजा लिया।

निरीक्षण के समय फैक्ट्री संचालक राम राघव मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों को उद्योग की गतिविधियों और उत्पादन व्यवस्था की जानकारी दी। जिला पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में इस इकाई में 100 से अधिक स्थानीय मजदूर कार्यरत हैं, जिससे क्षेत्र में रोजगार सृजन को बढ़ावा मिल रहा है। डीएम और एसपी ने फैक्ट्री परिसर का भ्रमण कर मजदूरों से भी बातचीत की तथा उनकी कार्य परिस्थितियों और सुविधाओं की जानकारी ली।

इस दौरान जिला पदाधिकारी ने संचालक को निर्देश देते हुए कहा कि फैक्ट्री को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी “प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना” से जोड़ा जाए ताकि उद्योग को और प्रोत्साहन मिल सके। साथ ही उन्होंने फैक्ट्री में कार्यरत सभी मजदूरों को अविलंब पीएफ सुविधा से जोड़ने का सख्त निर्देश दिया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि श्रमिकों के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वहीं पुलिस अधीक्षक ने फैक्ट्री परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने महिला एवं पुरुष श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा औद्योगिक क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला उद्योग पदाधिकारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From