• Thursday, 24 September 2026
बरबीघा में पीजी परीक्षा के दौरान हंगामा और बहिष्कार, प्रिंसिपल ने आरोपों को बताया निराधार

बरबीघा में पीजी परीक्षा के दौरान हंगामा और बहिष्कार, प्रिंसिपल ने आरोपों को बताया निराधार

Vikas

बरबीघा में पीजी परीक्षा के दौरान हंगामा और बहिष्कार, प्रिंसिपल ने आरोपों को बताया निराधार 

 
 बरबीघा (शेखपुरा): 
शहर स्थित श्री कृष्ण रामरुचि कॉलेज में पीजी (पोस्ट ग्रेजुएशन) परीक्षा के दौरान मंगलवार को भारी हंगामा हुआ। परीक्षा केंद्र पर व्यवस्था और शिक्षकों के रवैए से नाराज छात्रों ने परीक्षा का पूर्ण रूप से बहिष्कार कर दिया, जिससे परिसर में कुछ देर अफरा-तफरी मची रही।
मुंगेर विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस कॉलेज को शेखपुरा के रामाधीन कॉलेज के छात्रों का परीक्षा केंद्र बनाया था। परीक्षा के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता आकाश कश्यप के नेतृत्व में छात्र भड़क उठे। छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज के शिक्षक परीक्षा के दौरान उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते हैं तथा रामाधीन कॉलेज के छात्रों के साथ जानबूझकर भेदभाव किया जा रहा है।
 कॉलेज प्रशासन का पक्ष 
DSKSITI - Large

दूसरी ओर, कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजय कुमार ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा हॉल में कदाचार (नकल) रोकना कॉलेज प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पारदर्शिता बनाए रखने और नकल पर लगाम लगाने के लिए सभी शिक्षक मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। कदाचार रोकने के इसी कड़े रुख से कुछ छात्र भड़क गए और उन्होंने निराधार बखेड़ा खड़ा किया। 
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like