महादलित टोले में डीएम और एसपी ने बच्चों संग मनाई दीपावली
महादलित टोले में डीएम और एसपी ने बच्चों संग मनाई दीपावली
पटाखे, मोमबत्तियां और मिठाइयां बांटकर दिया सामाजिक समरसता का संदेश
शेखपुरा :
दीपावली के अवसर पर जिला पदाधिकारी शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने शेखपुरा नगर क्षेत्र के महादलित टोले में बच्चों और परिवारों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। इस दौरान अधिकारियों ने बच्चों के बीच पटाखे, मोमबत्तियां और मिठाइयां बांटीं। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

इस अवसर पर डीएम ने कहा कि दीपावली प्रकाश, प्रेम और आपसी सद्भाव का त्योहार है। इसकी सार्थकता तभी है, जब समाज के सभी वर्गों तक खुशियां पहुंचे। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के साथ त्योहार मनाना सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं, एसपी ने बच्चों और परिवारों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।
प्रशासन की इस पहल को सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देने वाला कदम बताया गया। मौके पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!