सीसीटीवी में कैद हुई दो लाख रुपये की चोरी, दुकान के बाहर मंडराता रहा अपराधी
सीसीटीवी में कैद हुई दो लाख रुपये की चोरी, दुकान के बाहर मंडराता रहा अपराधी
ग्राहक बनकर दुकान में घुसे बदमाश ने दुकानदार को उलझाया, मौका मिलते ही रुपये लेकर हुआ फरार
बरबीघा, शेखपुरा।
बरबीघा के पोस्ट ऑफिस के पास स्थित राजलक्ष्मी वस्त्रालय से दो लाख रुपये की चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में एक युवक दुकान के आसपास मंडराता और मौका मिलते ही दुकान में रखे रुपये लेकर भागता दिखाई दे रहा है। घटना शनिवार दोपहर की है। बताया जाता है कि अपराधी बैंक से ही रुपये निकालकर लौट रहे दुकानदार के स्टाफ का पीछा करते हुए दुकान तक पहुंचा था।

दुकानदार के अनुसार, दुकान का एक कर्मचारी बैंक से दो लाख रुपये निकालकर लाया था। रुपये को गमछे में बांधकर दुकान के अंदर रखा गया था। इसी दौरान एक युवक ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचा और दुकानदार को बातचीत में उलझा दिया। इस बीच दुकान का मालिक किसी काम से ऊपरी मंजिल पर चला गया। इसी का फायदा उठाकर युवक दुकान में रखे दो लाख रुपये लेकर फरार हो गया।
कुछ देर बाद रुपये गायब होने की जानकारी मिलते ही दुकान में हंगामा मच गया। आसपास के लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन तब तक वह भाग चुका था। सीसीटीवी फुटेज में युवक की गतिविधियां कैद हुई हैं, जिससे पुलिस को उसकी पहचान करने में मदद मिल सकती है।
पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिली है। मामले में जानकारी जुटाई जा रही है।
गौरतलब है कि बरबीघा में बैंक से रुपये निकालकर लौटने वाले लोगों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। हाल में एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट की घटना भी हुई थी, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। इससे कारोबारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!