दो सहेलियों ने रचाई शादी, परिवार से तकरार; कोर्ट ने दी साथ जीने की आजादी
दो सहेलियों ने रचाई शादी, परिवार से तकरार; कोर्ट ने दी साथ जीने की आजादी
शेखपुरा
कोलकाता की दो सहेलियों के साथ रहने के फैसले पर स्थानीय न्यायालय ने मुहर लगा दी। गुरुवार को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाली दोनों युवतियों को बालिग घोषित करते हुए अदालत ने उन्हें अपनी इच्छा से स्वतंत्र जीवन जीने की अनुमति दे दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को सुरक्षा के बीच किऊल रेलवे स्टेशन पहुंचाया और कोलकाता जाने वाली ट्रेन पर बैठाकर रवाना कर दिया।
दोनों युवतियों की पहचान जन्नत और नेहा के रूप में हुई है। जन्नत शेखपुरा जिले के चेवाड़ा की रहने वाली है, जबकि नेहा भागलपुर की निवासी है। दोनों के परिवार कोलकाता में रहते हैं। वहीं दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती गहरे संबंध में बदल गई। पिछले महीने दोनों ने अपने परिवार से अलग होकर कोलकाता से भागने और आपस में समलैंगिक विवाह करने का निर्णय लिया था।
इस मामले में जन्नत के परिजनों ने चेवाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। पुलिस के दबाव के बाद गुरुवार को दोनों ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
चेवाड़ा थानाध्यक्ष के अनुसार, न्यायालय में बयान दर्ज कराने के दौरान दोनों युवतियों ने स्पष्ट रूप से एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई। जन्नत के परिजनों ने उसे रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन दोनों के बालिग होने और अपनी इच्छा जाहिर करने के बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उन्हें सुरक्षा प्रदान करते हुए कोलकाता रवाना कर दिया।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!