• Saturday, 24 October 2026
थाने से कुछ दूर स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली, 12 लाख के आभूषण लूटे

थाने से कुछ दूर स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली, 12 लाख के आभूषण लूटे

Vikas
थाने से कुछ दूर स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली, 12 लाख के आभूषण लूटे
 
छह नकाबपोश बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम 
 
नालंदा 
 
बिहार में अपराध की घटनाओं के बीच नालंदा जिले में शनिवार को बेखौफ बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर करीब 12 लाख रुपये के सोने के आभूषण लूट लिए। घटना सारे थाना से कुछ ही दूरी पर बहादुरपुर मोड़ के पास हुई। गोली लगने से बरबीघा के फैजाबाद निवासी सोनू कुमार घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
 
जानकारी के अनुसार, फैजाबाद निवासी श्याम सोनी के पुत्र सोनू कुमार नालंदा जिले के बेनार मोड़ पर आभूषण की दुकान चलाते हैं। शनिवार को दुकान बंद करने के बाद वह अपने भाई गोलू के साथ बाइक से बरबीघा लौट रहे थे। बाइक की डिक्की में करीब 12 लाख रुपये के सोने के आभूषण रखे थे।
 
इसी दौरान बहादुरपुर मोड़ के पास पहले से घात लगाए छह नकाबपोश बदमाशों ने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान बाइक चला रहे सोनू कुमार की कमर में गोली लग गई। इसके बाद बदमाश बाइक की डिक्की में रखे आभूषण लूटकर फरार हो गए।
DSKSITI - Large

 
घटना के बाद सोनू अपने भाई के साथ रेफरल अस्पताल पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। घटना की सूचना सारे थाने को दी गई है।
 
थाने के नजदीक हुई इस वारदात ने स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। दिनदहाड़े गोली मारकर लाखों के आभूषण लूटने की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From