• Sunday, 18 October 2026
यातायात व्यवस्था के दावे ध्वस्त- छोटे वाहनों से भक्त परेशान

यातायात व्यवस्था के दावे ध्वस्त- छोटे वाहनों से भक्त परेशान

Vikas

यातायात व्यवस्था के दावे ध्वस्त- छोटे वाहनों से भक्त परेशान

 
  शेखपुरा
 
दशहरा पूजा में सड़कों पर होने वाली लोगों की भीड़ को सुगम रास्ता देने के लिए प्रशासन की व्यवस्था रविवार को बेपटरी दिखी। भीड़-भाड़ में छोटे वाहन कार,टैक्सी,ई-रिक्शा,आटो के साथ बाइक के परिचालन ने पैदल भक्तों को परेशान किया। सड़कों पर यह परेशानी चांदनी चौक से दल्लू चौक और बुधौली से गिरिहिंड़ा तक के व्यस्त और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अधिक देखी व महसूस की गई। 
 
अस्थाई ट्राफिक व्यवस्था के तहत प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित चांदनी चौक,कचहरी गेट,दल्लू चौक,गिरिहिंड़ा चौक पर ई-रिक्शों और आटो की भीड़ पहले की तरह देखी गई। ऊपर से बाइकर्स गैंग ने भीड़ में घुसकर लोगों को खूब परेशान किया। भीड़ में बाइक पर ट्रिपल लोड के साथ लहरिया कट के स्टंट से गांव-देहात से आए श्रद्धालु मेला में भयभीत दिखे। मेला में घूमने और पूजा करने आए कई परिवारों विशेष करके महिलाओं ने बताया प्रशासन सुगम और सुलभ व्यवस्था का ढ़ोल पीटता है,मगर सड़कों में छोटे वाहनों का परिचालन रोकने का ठोस प्रबंध नहीं कर पाता है,जिससे मेला में लोगों को परेशानी होती है। कटरा चौक से बुधौली तक संकीर्ण रास्ते में भी बाइकर्स गैंग बेरोकटोक पैदल भीड़ को परेशान करके विचरण करते रहे।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like