60 हजार रुपये नहीं देने पर प्रेमिका का वीडियो किया प्रसारित, युवक गिरफ्तार
60 हजार रुपये नहीं देने पर प्रेमिका का वीडियो किया प्रसारित, युवक गिरफ्तार
शेखपुरा।
प्रेमिका का निजी वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने लखीसराय जिले से एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बिरुपुर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी बाल्मीकि यादव के पुत्र दुलारचंद के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया।
महिला थाना अध्यक्ष रिशु कुमारी ने बताया कि जिले के एक गांव की 19 वर्षीय बीए की छात्रा ने दो दिन पहले प्राथमिकी दर्ज कराई थी। छात्रा के अनुसार, आरोपी के साथ पिछले दो वर्षों से उसका प्रेम संबंध था। आरोप है कि युवक ने उससे 60 हजार रुपये की मांग की थी। रुपये देने में असमर्थता जताने पर उसने प्रेमिका का निजी वीडियो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रसारित कर दिया।

मामले की जांच के बाद पुलिस निरीक्षक अखिलेश सिंह और महिला थाना अध्यक्ष रिशु कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
एसपी हिमांशु ने लोगों से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि साइबर सेल सोशल मीडिया पर नजर रख रही है। ऐसे मामलों में कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!