नाबालिग शिष्या से शादी रचाना पड़ा भारी, पाक्सो एक्ट में फंसे आईटी प्रशिक्षक
नाबालिग शिष्या से शादी रचाना पड़ा भारी, पाक्सो एक्ट में फंसे आईटी प्रशिक्षक
शेखपुरा
नगर क्षेत्र के रामरायपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय के आईटी लैब प्रशिक्षक अमित कुमार द्वारा अपनी ही नाबालिग छात्रा से शादी रचाने के मामले में प्रशासन और शिक्षा विभाग ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। आरोपी प्रशिक्षक के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस में मामला दर्ज कराया जा रहा है। अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की पुष्टि की है। वहीं, शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आईटी लैब प्रशिक्षक की संविदा रद्द कर दी है और उसे विद्यालय से निष्कासित कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अमित कुमार शेखपुरा के बंगालीपर मोहल्ले का निवासी है और दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा नगर क्षेत्र के ही दूसरे मोहल्ले की रहने वाली है। बताया गया है कि आरोपी के खिलाफ करीब दो महीने पहले ही विद्यालय में आपत्तिजनक व्यवहार की शिकायत मिली थी, जिस पर जांच भी बैठाई गई थी। स्कूल से हटाए जाने के बावजूद प्रशिक्षक तीन दिन पहले छात्रा के गांव पहुंचा और उससे शादी रचा ली। इस शादी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला प्रकाश में आया। विद्यालय के शिक्षकों और कर्मियों के बीच भी उसके आचरण को लेकर असहज स्थिति बनी हुई थी। पुलिस अब इस पूरे मामले में आगे की विधिवत जांच और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!