• Wednesday, 25 November 2026
पांच दिवसीय विष्णु धाम महोत्सव का कार्तिक पूर्णिमा पर समापन, कलाकारों ने भक्ति गीतों से बांधा समां

पांच दिवसीय विष्णु धाम महोत्सव का कार्तिक पूर्णिमा पर समापन, कलाकारों ने भक्ति गीतों से बांधा समां

Vikas

 

पांच दिवसीय विष्णु धाम महोत्सव का कार्तिक पूर्णिमा पर समापन, कलाकारों ने भक्ति गीतों से बांधा समां
 
 शेखपुरा:
 
बरबीघा प्रखंड के सामस स्थित विष्णु धाम में पांच दिनों तक चले महोत्सव का समापन कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हुआ। समापन समारोह में देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा। इस दौरान बाहर से आए कलाकारों ने भक्ति संगीत की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
समारोह को संबोधित करते हुए विष्णु धाम मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने कहा कि विष्णु धाम का भव्य स्वरूप दो दशक के अथक प्रयास का परिणाम है। पर्यटन विभाग के सहयोग से मंदिर परिसर को भव्य रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले एक वर्ष में मंदिर निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि सभी लोगों के सामूहिक प्रयास और सहयोग का परिणाम है।
मंदिर समिति के सचिव रवि रंजन ने महोत्सव के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. सिंह ने मेला समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। बरबीघा थाना अध्यक्ष गौरव कुमार को भी सम्मानित किया गया। आयोजन में मेला समिति के अध्यक्ष विकास कुमार और मंदिर के कोषाध्यक्ष विपिन कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
DSKSITI - Large

उल्लेखनीय है कि पांच दिवसीय महोत्सव के पहले दिन जिला प्रशासन की ओर से राजकीय समारोह आयोजित किया गया था। इसके बाद मंदिर न्यास समिति ने आयोजन की कमान संभाली। बारिश के बावजूद रामकथा का आयोजन जारी रहा, हालांकि खराब मौसम के कारण रामलीला का मंचन नहीं हो सका।
 
डॉ. कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने महोत्सव के समापन पर जिला प्रशासन, जिलाधिकारी शेखर आनंद, एसडीएम प्रियंका कुमारी, एएसपी डॉ. राकेश कुमार, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सरोज पासवान और एडीएम संजय कुमार सहित जनप्रतिनिधियों, श्रद्धालुओं, ग्रामीणों, दानदाताओं के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like