कटारी गांव में एसडीएम के साथ ग्रामीणों ने मनाया दीपोत्सव, रंगोली और दीपों से सजा गांव
कटारी गांव में एसडीएम के साथ ग्रामीणों ने मनाया दीपोत्सव, रंगोली और दीपों से सजा गांव
शेखपुरा :
दीपावली के अवसर पर कटारी गांव में अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी की उपस्थिति में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक तरीके से दीप जलाए गए और आकर्षक रंगोली सजाकर दीपावली की खुशियां साझा की गईं।
दीपों की रोशनी से गांव का माहौल उत्सवी हो गया। एसडीएम ने ग्रामीणों और बच्चों के साथ दीप जलाकर पर्व मनाया तथा उनसे आत्मीय बातचीत की। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह दिखा।
ग्रामीण परिवेश में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन और आम लोगों के बीच जुड़ाव, आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!