• Monday, 02 November 2026
पंचवदन शिव मंदिर में करोड़ों के चंदे का हिसाब गायब, डीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग

पंचवदन शिव मंदिर में करोड़ों के चंदे का हिसाब गायब, डीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग

Vikas

पंचवदन शिव मंदिर में करोड़ों के चंदे का हिसाब गायब, डीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग 

 
 वर्षों से स्वयंभू अध्यक्ष-सचिव बनकर वसूली करने का आरोप, मंदिर की संपत्ति और दान राशि के दुरुपयोग की शिकायत 
 
जागरण संवाददाता, शेखपुरा:
 
बरबीघा प्रखंड के कुसेढ़ी गांव स्थित पंचवदन स्थान शिव मंदिर में चंदा और पूजा शुल्क के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित वसूली तथा मंदिर की संपत्ति के दुरुपयोग का मामला जिलाधिकारी तक पहुंचा है। सोमवार को आयोजित 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम में इस संबंध में शिकायत देकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई। यह शिकायत गांव के ही कौशल किशोर चुन्नू ने की है। 
 
शिकायत में कुसेढ़ी गांव के कार्यान्वयन सिंह और अशोक कुमार उर्फ पुनपुन सिंह पर वर्षों तक स्वयंभू अध्यक्ष और सचिव बनकर मंदिर परिसर तथा आसपास के इलाके से पूजा शुल्क और चंदा वसूलने का आरोप लगाया गया है। आवेदक के मुताबिक, वसूली गई राशि का न तो आय-व्यय पंजी उपलब्ध है और न ही कोई हिसाब दिया गया। मंदिर के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित बैंक खाता भी दोनों का संयुक्त व्यक्तिगत खाता होने का आरोप लगाया गया है।
DSKSITI - Large

 
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि मंदिर की व्यवस्था को निजी संपत्ति की तरह संचालित किया गया। ग्रामीणों के विरोध और प्रशासन से शिकायत के बाद भी कथित अनियमितताएं जारी रहीं। बाद में ग्रामीणों ने बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद में मंदिर का निबंधन कराया। इसके बावजूद मंदिर की दान राशि और पूजा शुल्क की वसूली में अनियमितता जारी रहने का आरोप है। इस वर्ष दुर्गापूजा के नाम पर फर्जी रसीद से चंदा वसूलने तथा गैर सदस्यों द्वारा पूजा शुल्क लेने की शिकायत भी की गई है। जिलाधिकारी शेखर आनंद ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। सोमवार की जनसुनवाई में कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए। डीएम ने सभी मामलों का निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like