इंटरनेट मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो प्रसारित, जांच में जुटी पुलिस
इंटरनेट मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो प्रसारित, जांच में जुटी पुलिस
शेखपुरा : इंटरनेट मीडिया पर एक युवक का हथियार लहराते हुए वीडियो प्रसारित हो रहा है। वीडियो में युवक रायफल जैसा हथियार लहराता दिख रहा है। वीडियो में गाना भी लगाया गया है। इसे सुतल कुमार आईडी से प्रसारित किया गया है।
वीडियो को बरबीघा थाना क्षेत्र के सामस गांव का बताया जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस इसकी सत्यता की जांच में जुट गई है।
इस संबंध में एसपी हिमांशु ने बताया कि प्रसारित वीडियो का सत्यापन कराया जा रहा है। वीडियो सही पाए जाने पर संबंधित युवक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि सार्वजनिक रूप से हथियार का प्रदर्शन करना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में सत्यता सामने आने के बाद पुलिस कानूनी कार्रवाई कर सकती है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!