भक्ति गीतों पर झूम उठे श्रद्धालु, विष्णुधाम महोत्सव का भव्य शुभारंभ
भक्ति
गीतों पर झूम उठे श्रद्धालु, विष्णुधाम महोत्सव का भव्य शुभारंभ
शेखपुरा : बरबीघा प्रखंड के सामस स्थित ऐतिहासिक विष्णुधाम मंदिर परिसर में शुक्रवार को पांच दिवसीय विष्णुधाम महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महोत्सव का उद्घाटन विधान पार्षद ललन प्रसाद, शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी, बरबीघा विधायक पुष्पंजय कुमार, न्यास समिति के अध्यक्ष डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह और डीएम शेखर आनंद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

उद्घाटन समारोह के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। कलाकारों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति से मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया। मधुर धुनों पर श्रद्धालु और दर्शक झूम उठे। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी से आयोजन स्थल पर उत्सवी माहौल रहा।
इस अवसर पर डीएम ने जनप्रतिनिधियों को जल-जीवन-हरियाली अभियान का प्रतीक चिह्न, शॉल और भगवान विष्णु की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

महोत्सव का उद्देश्य विष्णुधाम की धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान को व्यापक स्तर पर स्थापित करने के साथ क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना है। पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय कला और परंपराओं को मंच दिया जाएगा। आयोजन में डीडीसी, अपर समाहर्ता, एसडीओ, एसडीपीओ सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, मंदिर न्यास समिति के सचिव रवि रंजन एवं सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!