• Saturday, 10 October 2026
शेखपुरा के 71,853 पेंशनधारियों के खाते में 8.18 करोड़ रुपये अंतरित

शेखपुरा के 71,853 पेंशनधारियों के खाते में 8.18 करोड़ रुपये अंतरित

Vikas

शेखपुरा के 71,853 पेंशनधारियों के खाते में 8.18 करोड़ रुपये अंतरित 

 
 सितंबर माह की पेंशन बढ़ी दर से जारी, 3,023 लाभुक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने से वंचित 
 
शेखपुरा : 
 
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत शनिवार को जिले के 71,853 लाभुकों के बैंक खातों में सितंबर माह की पेंशन राशि अंतरित की गई। बढ़ी हुई दर ₹1,100 के हिसाब से पेंशन भुगतान कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय स्थित एनआइसी सभागार में किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी शेखर आनंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
 
जिले में विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभुकों के बीच कुल ₹8,18,02,700 की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। योजना के अनुसार लाभुकों और राशि का विवरण इस प्रकार है। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त राकेश कुमार, सहायक निदेशक श्वेता कौर सहित अन्य पदाधिकारी और पेंशन योजनाओं के लाभुक उपस्थित रहे।
 
 जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने वाले 3,023 लाभुक पेंशन से वंचित 
 
जिला प्रशासन के अनुसार, जिले में लगभग 3,023 पेंशनधारियों ने अब तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है। इस कारण वे पेंशन राशि से वंचित हैं। ऐसे लाभुकों से आधार कार्ड लेकर नजदीकी सीएससी या वसुधा केंद्र पर जीवन प्रमाणीकरण कराने की अपील की गई है। ऑनलाइन सत्यापन में परेशानी होने पर संबंधित क्षेत्र के विकास मित्र से संपर्क कर भौतिक सत्यापन के माध्यम से प्रमाणीकरण कराने की सलाह दी गई है।
 
मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना: 4.53 करोड़ रुपये
 
DSKSITI - Large

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना: 1.87 करोड़ रुपये
 
लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना: 0.69 करोड़ रुपये
 
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना: 0.31 करोड़ रुपये
 
बिहार निःशक्तता पेंशन योजना: 0.70 करोड़ रुपये
 
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना: 0.08 करोड़ रुपये
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From