• Saturday, 17 October 2026
बिहार बाक्सिंग टीम में जिला के चार चयनित, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चुने गए

बिहार बाक्सिंग टीम में जिला के चार चयनित, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चुने गए

Vikas

बिहार बाक्सिंग टीम में जिला के चार चयनित, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चुने गए


शेखपुरा
 
बिहार की स्कूली बाक्सिंग टीम में शेखपुरा के चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चारों खिलाड़ियों का चयन कटिहार में संपन्न राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। यह प्रतियोगिता कटिहार में 13 से 15 अक्टूबर को हुई।
 
जिला बाक्सिंग संघ के सचिव अशोक कुमार ने बताया जिला के चयनित चारों खिलाड़ी अब बिहार राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्कूली बाक्सिंग में अपना प्रदर्शन करेंगे। जिला के जिन चार बाक्सरों का चयन किया गया है,वे अलग-अलग आयु और वजन वर्ग के हैं।
 
DSKSITI - Large

इनमें से तीन ने स्वर्ण और एक ने रजत पदक जीता है। अंडर 17 आयु वर्ग में आर्यन कुमार का चयन 46 किलो वजन में,आदर्श कश्यप का चयन 54 किलो वर्ग में,श्रेयस सिंह का चयन 66 किलो वर्ग में तथा अंडर 19 आयु वर्ग में सौरभ कुमार का चयन 46 किलो वर्ग में हुआ है। सचिव अशोक कुमार ने विश्वास जताया है राष्ट्रीय आयोजन में भी जिला के चयनित खिलाड़ी पदक जीतेंगे।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like