• Saturday, 17 October 2026
शेखपुरा में बेटियों को मिला सम्मान, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं व महिला खिलाड़ी सम्मानित

शेखपुरा में बेटियों को मिला सम्मान, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं व महिला खिलाड़ी सम्मानित

Vikas

शेखपुरा में बेटियों को मिला सम्मान, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं व महिला खिलाड़ी सम्मानित

डीएम ने कहा- बेटियों को अवसर और प्रोत्साहन मिले तो हर क्षेत्र में हासिल कर सकती हैं मुकाम

 

शेखपुरा। 

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मंथन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं एवं महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बेटियों की प्रतिभा को पहचान देने, उनका उत्साह बढ़ाने और समाज में उनके प्रति सम्मान का भाव मजबूत करने का संदेश दिया गया। डीएम शेखर आनंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

 

इस अवसर पर डीएम ने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। उन्हें समान अवसर, उचित मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिले तो वे अपनी प्रतिभा के दम पर हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं। किसी भी समाज की प्रगति इस बात से आंकी जा सकती है कि वहां की बेटियों को कितने अवसर और कितना सम्मान मिल रहा है। एक बेटी के शिक्षित होने से पूरा परिवार और समाज लाभान्वित होता है।

 

उन्होंने कहा कि आज बेटियां शिक्षा, खेल, विज्ञान, चिकित्सा, प्रशासन और तकनीक सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। जरूरत है कि उनकी उपलब्धियों को पहचान मिले और उन्हें आगे बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

DSKSITI - Large

 

कार्यक्रम में बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर भी जोर दिया गया। एसपी हिमांशु, एडीएम लखींद्र पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी तथा सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्वेता कौर ने भी अपने विचार रखे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like