• Sunday, 18 October 2026
आन द स्पाट: निबंध के नाम पर सदर अस्पताल में बुजुर्गों से अवैध वसूली

आन द स्पाट: निबंध के नाम पर सदर अस्पताल में बुजुर्गों से अवैध वसूली

Vikas

आन द स्पाट: निबंध के नाम पर सदर अस्पताल में बुजुर्गों से अवैध वसूली

 
 
 शेखपुरा: 
 
शेखपुरा सदर अस्पताल में बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं से निबंध के नाम पर कोई शुल्क नहीं लिया जाना है परंतु निबंधन काउंटर पर बुजुर्गों से निबंधन के नाम पर वर्षों से अवैध राशि की वसूली हो रही है। दैनिक जागरण के आन द स्पाट अभियान में भी सोमवार को यह देखने को मिला। ---
स्थान -सदर अस्पताल
 
समय-- 11:50
सदर अस्पताल के मुख्य दरवाजे पर इलाज करने के लिए आए लोगों की भारी भीड़ है। बुजुर्गों के लिए विशेष लाइन लगने की कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं एक बुजुर्ग लाचारी की वजह से जमीन पर बैठकर लाइन लगे हुए हैं। दूसरी तरफ महिलाओं की भी भारी लंबी कतार है।
---
 
11:55
 
DSKSITI - Large

लाइन में लगे बुजुर्ग अपना निबंध करते हैं और उनसे पैसे लिए जाते हैं। चेवाड़ा निवासी 66 वर्ष के जुगल दास ने बताया कि इस काउंटर पर पूर्जा कटाने के लिए दो रुपये हमेशा लगता है। उधर अमामां के उम्र 67 वर्ष के उमेश यादव ने भी बताया कि जब भी यहां निबंधन के लिए आते हैं उनसे दो रुपए लिए जाते हैं । आज भी लगा है। यहां प्रति दिन पच्चास से अधिक बुजुर्ग आते है।
---
 
क्या कहते हैं अधिकारी
 
इसको लेकर शेखपुरा जिला स्वास्थ्य विभाग के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी दयानिधि पांडे ने बताया कि गर्भवती महिलाओं से कोई शुल्क लेने का प्रावधान नहीं है, परंतु बुजुर्ग से राशि लिया जा सकता है। वहीं सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा अशोक कुमार ने बताया कि बुजुर्ग से कोई राशि नहीं लिया जाना है। इसपर कार्यवाई की जाएगी।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like