Sheikhpura: राजस्व मामलों की रैंकिंग में 79.32 अंक के साथ प्रथम
राजस्व मामलों की रैंकिंग में 79.32 अंक के साथ प्रथम
शेखपुरा :
राजस्व मामलों के निष्पादन और विभिन्न राजस्व गतिविधियों में शेखपुरा जिले ने अगस्त में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अगस्त माह की राजस्व मामलों में जिलों की रैंकिंग में शेखपुरा 79.32 अंक के साथ राज्य में प्रथम स्थान पर रहा। वहीं, अपर समाहर्ता प्रदर्शन आधारित रैंकिंग में भी जिले ने 89.05 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है।
राजस्व मामलों की रैंकिंग में दाखिल-खारिज पर्यवेक्षण, परिमार्जन प्लस, अभियान बसेरा-2, अपर समाहर्ता न्यायालय, भूमि सुधार उप समाहर्ता न्यायालय, ई-मापी, जिलाधिकारी न्यायालय तथा राजस्व महाअभियान सहित विभिन्न मानकों का मूल्यांकन किया गया। अपर समाहर्ता न्यायालय में 94.89 प्रतिशत मामलों का निष्पादन करते हुए 4.74 अंक प्राप्त किए गए। वहीं, राजस्व महाअभियान में 91.60 प्रतिशत मामलों के निष्पादन के साथ 22.90 अंक हासिल किए गए।
अपर समाहर्ता प्रदर्शन आधारित रैंकिंग में दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, अभियान बसेरा-2, दाखिल-खारिज पुनरीक्षण, जमाबंदी रद्दीकरण तथा राजस्व महाअभियान को आधार बनाया गया। दाखिल-खारिज पुनरीक्षण में 97.90 प्रतिशत मामलों का निष्पादन करते हुए 19.58 अंक प्राप्त किए गए।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!