• Tuesday, 29 September 2026
खेल के मैदान में दिखा शेखपुरा के नौनिहालों का दमखम

खेल के मैदान में दिखा शेखपुरा के नौनिहालों का दमखम

Vikas

 खेल के मैदान में दिखा शेखपुरा के नौनिहालों का दमखम 

 
 जिला खेल महोत्सव का भव्य आगाज, अंडर-14, 17 व 19 के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा 
 
 डीएम ने किया उद्घाटन, बोले- खेल से बढ़ता है आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता 
 
 शेखपुरा, 29 सितंबर।
 
 शेखपुरा के परेड ग्राउंड में मंगलवार को खेल प्रतिभाओं का जोश और उत्साह देखने को मिला। मौका था जिला खेल महोत्सव 2026 के शुभारंभ का। जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव का उद्घाटन जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं राष्ट्रगान के साथ किया। उद्घाटन के साथ ही मैदान पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का सिलसिला शुरू हो गया।
महोत्सव में जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के सैकड़ों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। वॉलीबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, खो-खो, रग्बी और लंबी कूद सहित कई स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल शिक्षकों में खासा उत्साह देखा गया।
 
DSKSITI - Large

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डीएम शेखर आनंद ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
 
समारोह में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान के तहत डीएम, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त तथा अपर समाहर्ता (जांच) को पौधे, स्मृति चिह्न एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
 
राष्ट्रगान के बाद शुरू हुई प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से मैदान में रोमांच भर दिया। मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी, खेल शिक्षक, समन्वयक और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like