जमुई: महिलाओं के लिए जानलेवा साबित हो रहा मदन रोड, आए दिन होती है छेड़छाड़
जमुई: महिलाओं के लिए जानलेवा साबित हो रहा मदन रोड, आए दिन होती है छेड़छाड़
जमुई:
जिहले में एक युवती के साथ हुई दरिंदगी के बाद अब वह घटनास्थल और आसपास का पूरा इलाका महिलाओं के लिए बेहद असुरक्षित और खतरनाक बनता जा रहा है। जमुई-लखीसराय मार्ग से सटे मदन रोड पर मनचलों और शोहदों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि वहां से गुजरना महिलाओं के लिए किसी खतरे से खाली नहीं है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर आए दिन युवतियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं आम हो गई हैं। हाल ही में एक बुजुर्ग महिला ने दर्द बयां करते हुए बताया कि एक सप्ताह पहले ही उनकी बहू इसी रास्ते से गुजर रही थी, तभी कुछ दबंग युवकों ने उसका रास्ता रोककर अश्लील फब्तियां कसी थीं। गनीमत रही कि उसी वक्त वहां से कुछ राहगीर गुजर गए, जिनकी वजह से उनकी बहू की इज्जत बाल-बाल बच गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर पुलिस गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!