बरबीघा नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न
बरबीघा नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न
बरबीघा
बरबीघा नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति के लिए चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। चुनाव में पुराने सदस्यों ने एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत रखते हुए जीत दर्ज की।
विजयी उम्मीदवारों में रौशन कुमार, विकास कुमार एवं अंजू देवी शामिल हैं। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
जीत के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर खुशी का इजहार किया तथा नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!