• Thursday, 17 September 2026
एसपी हिमांशु का एक्शन, दो थानाध्यक्ष समेत सात निलंबित

एसपी हिमांशु का एक्शन, दो थानाध्यक्ष समेत सात निलंबित

Vikas
 एसपी हिमांशु का एक्शन, दो थानाध्यक्ष समेत सात निलंबित
 
 आधी रात थानों और गश्ती मार्गों का किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई
 
 शेखपुरा।
 
 जिले में पुलिस की ड्यूटी और सतर्कता को लेकर एसपी हिमांशु ने सख्त रुख अपनाया है। आधी रात थानों और गश्ती मार्गों के औचक निरीक्षण में ड्यूटी से गायब मिले दो थानाध्यक्ष समेत सात पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। कार्रवाई के बाद निलंबित सभी पुलिसकर्मियों का मुख्यालय पुलिस केंद्र शेखपुरा निर्धारित किया गया है।
 
एसपी ने बताया कि पुलिसकर्मियों की सतर्कता और ड्यूटी की स्थिति जांचने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों और गश्ती मार्गों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान केवटी के थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार और अरियरी के थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उनकी जगह केवटी में देवेंद्र कुमार और अरियरी में राज कुमार को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
 
13 सितंबर की रात किए गए औचक निरीक्षण में गश्ती क्षेत्र से गायब मिले शेखपुरा थाना के सअनि महेश कुमार पासवान, केवटी थाना के पुअनि असलम हजाम और बरबीघा थाना के अमर आजाद पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई।
DSKSITI - Large

 
चेवाड़ा थाना में डायल-112 के सअनि सुरेंद्र सिंह पर सड़क दुर्घटना के दौरान महिला सहकर्मी को अकेला छोड़कर घटनास्थल से चले जाने के आरोप में कार्रवाई हुई है। वहीं, सिरारी थाना के चौकीदार बाबूलाल पासवान को लगातार लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है।
 
एसपी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। आधी रात किए गए औचक निरीक्षण और एक साथ सात पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई से ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों को कड़ा संदेश गया है।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From