• Friday, 18 September 2026
शेखपुरा में दबंग की दबंगई: बाइक में मारी टक्कर, विरोध करने पर चलाई गोली

शेखपुरा में दबंग की दबंगई: बाइक में मारी टक्कर, विरोध करने पर चलाई गोली

Vikas
शेखपुरा में दबंग की दबंगई: बाइक में मारी टक्कर, विरोध करने पर चलाई गोली 
 
शेखपुरा
 
शेखपुरा जिले में दबंग की दबंगई सामने आई है। इसमें एक बाइक सवार को टक्कर मारी। बाइक सवार ने जब प्रतिवाद किया तो लाइसेंसी हथियार से गोली भी चलाई। इस मामले में आरोपित को पुलिस ने हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला शेखपुरा जिले के चेवड़ा थाना क्षेत्र का है। घटना गुरुवार की देर शाम की है। 
 
इस संबंध में मिली सूचना में बताया गया कि गुरुवार की देर शाम बाइक पर सवार होकर विलास चौहान का पुत्र नकुल कुमार अपने घर बरारीबीघा जा रहा था । तभी शेखपुरा नगर के चकदिवान मोहल्ला निवासी रंजीत कुमार यादव अपनी गाड़ी से जा रहा था।  उनका क्रेशर माने गांव में चलता है। इसी बीच माने गांव से कुछ दूर पहले ही बाइक और कार में टक्कर हो गई। जिसमें बाइक को नुकसान हुआ। बाइक सवार भी घायल हो गया । उसके बाद बाइक सवार के कुछ समर्थक क्रेशर पर पहुंचकर बाइक के क्षतिग्रस्त होने का मुआवजा मांगने लगे, इसी में विवाद हुआ। 
 
पीड़ित के अनुसार इसी विवाद में रंजीत कुमार यादव  के आदेश पर उनके पुत्र लक्ष्मण कुमार यादव ने लाइसेंसी हथियार से गोली चला दी। जिसे वे बाल बाल बचे। कई चक्र गोली चलाने की बात कही गई है। 
DSKSITI - Large

 
उधर, इस विवाद के बीच पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।  मौके से रंजीत कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है। जबकि जिस पिस्टल से गोली चलाई गई थी, पुलिस ने उसे बरामद करते हुए गोली का खोखा और अतिरिक्त गोली भी बरामद किया है। 
 
इस मामले में पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके आगे की कार्यवाही की जा रही है। इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। जिसमें रंजीत कुमार और उनके पुत्र लक्ष्मण कुमार को आरोपी बनाया गया है।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like