• Friday, 22 May 2026
चोरी के 20 हजार के लिए दो बच्चों की दोस्तों ने की हत्या

चोरी के 20 हजार के लिए दो बच्चों की दोस्तों ने की हत्या

Vikas

चोरी के 20 हजार के लिए दो बच्चों की दोस्तों ने की हत्या 

शेखपुरा 

कसार थाना के कसार गांव में अंकुश कुमार और पीयूष कुमार नामक 12 वर्ष के दो बच्चों की बोरा में बंद लाश मिली।

 पुलिस ने इस पूरे मामले का अब उद्वेदन कर दिया है। इसमें 4 को पकड़ा गया है। जो सभी इस गांव के हैं।हत्या के आरोप में पकड़ा गया कसार गांव का ही लोकेश रविदास और धर्मवीर रविदास 22 वर्ष का है। जबकि दो किशोर नाबालिक है।

 इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक बलीराम चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि सभी लोग चोर गिरोह से जुड़े हुए थे।

 पीयूष कुमार के पास चोरी का ₹20000 जमा था। ताड़ी पीने के दौरान पैसे मांगने में विवाद हुआ और गला दबाकर पीयूष कुमार की हत्या कर दी गई।

 बताया कि पीयूष कुमार की हत्या के बाद अंकुश कुमार ने घर में जाकर यह बात बता देने की बात कही जिसके बाद अंकुश की भी गला दबाकर हत्या कर दी गई।

 उसके बाद बोरा में बंद करके, पत्थर रखकर, रूम स्प्रे छिड़क कर तालाब में लाश को फेंक दिया गया। 

DSKSITI - Large

सभी के गिरफ्तारी नवादा और पटना से पुलिस के द्वारा की गई। इसके लिए विशेष गठन किया गया था । जिसका नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार कर रहे थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From