मोबाइल ने ऐसे खोला लूट गिरोह का राज, चार धराए
मोबाइल में गोली चलाने के वीडियो से गिरोह का पर्दाफाश
शेखपुरा
शेखपुरा में लूट कांड के उद्वेदन के क्रम में अवैध हथियार, गोली और चोरी के बाइक के साथ चार को पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर राकेश कुमार ने बताया कि 5 मई को चकंदरा मोड़ पर लूट की घटना हुई थी जिसकी जांच के लिए जांच दल का गठन किया गया था ।
उसी में छानबीन के क्रम में 29 मई को करण्डे थाना के लूटोत गांव में जीविका ऑफिस के पास दो संदिग्ध युवक देखे गए।
पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे जिसे पकड़ा गया । मौके से चोरी का एक बाइक बरामद किया गया ।
वहीं मौके से छोटू कुमार और सुजीत कुमार को पकड़ा गया। सुजीत कुमार के मोबाइल की जांच की गई तो तीन युवकों का गोली चलाने का वीडियो सामने आया। जिसमें पूछताछ करने पर इसी गांव के ही सतीश कुमार के यहां छापेमारी की गई और उसे पकड़ा गया। उसके पास से दो देसी कट्टा, एक गोली बरामद किया गया।
वहीं इन सदस्यों के निशानदेही पर इसी गांव के एक किशोर के पास से एक चोरी का बाइक भी बरामद किया गया। इस मामले में चार को पकड़ा गया।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!