100 घंटे बाद भी दुष्कर्म का आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर
100 घंटे बाद भी दुष्कर्म का आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर
भाजपा शिष्टमंडल ने पीड़ित परिवार से मिलकर दिया न्याय का भरोसा, एसडीपीओ से की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग
शेखपुरा।
करंडे थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 जुलाई की शाम कॉलेज से परीक्षा देकर साइकिल से घर लौट रही छात्रा से कथित दुष्कर्म के मामले में घटना के 100 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस मुख्य आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। केवाली गांव निवासी आरोपित अजय यादव की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया था, लेकिन इसके बावजूद अब तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार न्याय की आस लगाए बैठा है।
इधर, भारतीय जनता पार्टी का एक शिष्टमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा और उन्हें हर स्तर पर न्याय दिलाने का भरोसा दिया। शिष्टमंडल में सांसद प्रतिनिधि सचिन सौरभ, जिला उपाध्यक्ष वरुण सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष हीरालाल सिंह, मंडल अध्यक्ष चंदन कुमार, जितेंद्र शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार से मिलकर आरोपित की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।
वहीं, बरबीघा के समाजवादी नेता शिवकुमार ने घटना को पुलिस की बड़ी विफलता बताते हुए कहा कि 100 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होना कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई नहीं होने से आम लोगों का पुलिस पर भरोसा कमजोर पड़ रहा है।
वहीं पुलिस लगातार छापेमारी का दावा कर रही है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!