• Monday, 06 July 2026
बीटेक के लापता छात्र की लाश  पहाड़ खनन से बने बड़े गड्ढे से बरामद

बीटेक के लापता छात्र की लाश पहाड़ खनन से बने बड़े गड्ढे से बरामद

Vikas

बीटेक के लापता छात्र की लाश  पहाड़ खनन से बने बड़े गड्ढे से बरामद

शेखपुरा

शेखपुरा के जमुआरा पहाड़ खनन से बने बड़े गड्ढे से बीटेक के लापता छात्र राजा का लाश बरामद किया गया

 राजा शनिवार की दोपहर से लापता था। शाम में उसकी बाइक महादेव नगर कचरा डंपिंग यार्ड के पास से बरामद की गई

 सोमवार की दोपहर उसकी लाश मिली।  इस पूरे मामले में नगर में सनसनी फैला दिया । मामला में लाश मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस के गाड़ी पर पथराव भी किया।

 वहीं बाद में पुलिस ने समझा कर लाश को बरामद किया । पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उधर, परिवार के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। 

बता दें कि शेखपुरा नगर के मेहुस मोड निवासी संतोष यादव के पुत्र हेमराज उर्फ राजा कुमार इंजीनियरिंग का छात्र था ।

जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में उसका नामांकन कराया गया था।

 पिता मोटर पार्ट्स का व्यवसाय करते हैं । शनिवार की दोपहर को राजा घर से बाइक लेकर पेट्रोल लेने के लिए निकला ।

मां को उसने यह जानकारी दी। उसके बाद वह घर लौटकर नहीं आया ।

पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस जांच शुरू कर दिया। राजा का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था।

 काफी छानबीन के बाद कुछ पता नहीं चला । जिसके बाद सोमवार की दोपहर में पहाड़ खनन से बने बड़े से तालाब नुमा गड्ढे में उसकी लाश मिली ।

DSKSITI - Large

लाश मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गया। बड़ी संख्या में लोग वहां जुटे ।

परिवार के लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया । पुलिस की एक गाड़ी पर पत्थर भी फेंका गया। जिससे गाड़ी को हल्का नुकसान हुआ।

 इस मामले में थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि परिवार वालों को समझा, बुझा कर लाश को बरामद किया गया है ।

मामले की जांच पुलिस शुरू से ही लगी हुई थी । गायब होने के दिन से ही मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था।

 घटना स्थल से मोबाइल नहीं मिला है। सभी बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From