• Wednesday, 01 July 2026
कला शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान पर सुधीर कुमार को मिला आर्ट एजुकेटर अवार्ड

कला शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान पर सुधीर कुमार को मिला आर्ट एजुकेटर अवार्ड

Vikas

कला शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान पर सुधीर कुमार को मिला आर्ट एजुकेटर अवार्ड

शेखपुरा :

शेखपुरा जिले के उच्च माध्यमिक विद्यालय, चोढ़दरगाह के संगीत शिक्षक एवं बरबीघा के परसोबीघा मोहल्ला निवासी सुधीर कुमार को कला शिक्षा एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्यस्तरीय आर्ट एजुकेटर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विश्व संगीत दिवस के अवसर पर 27 जून को पटना संग्रहालय के सभागार में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।

यह कार्यक्रम परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट एजुकेटर ऑफ बिहार एवं बिहार संग्रहालय, पटना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। समारोह में राज्यभर से संगीत, नृत्य, ललित कला एवं रंगमंच से जुड़े शिक्षक, व्याख्याता और प्राध्यापक शामिल हुए।

सम्मान समारोह के दौरान सुधीर कुमार ने निर्गुण भजन "कैसे-कैसे रंग दिखाए कारी रतिया..." की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी। वहीं अभिनंदन कुमार ने ऑक्टोपैड वादन तथा कुमारी संध्या ने ललित कला की प्रस्तुति से कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।

समारोह के मुख्य अतिथि बिहार संग्रहालय के महानिदेशक सहित अन्य अतिथियों ने सुधीर कुमार के गायन, अभिनंदन कुमार के वादन और कुमारी संध्या की कलात्मक प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि कला शिक्षक विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना, सृजनात्मक सोच और रचनात्मक अभिव्यक्ति विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के संयोजक ने बताया कि इस अवसर पर बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अधीन कार्यरत 60 संगीत एवं कला शिक्षकों, व्याख्याताओं तथा प्राध्यापकों को आर्ट एजुकेटर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

DSKSITI - Large

समारोह में सह संयोजक राजीव रंजन, उदय कुमार पंडित तथा डायट शेखपुरा के कला एवं शिल्प विभाग के व्याख्याता समीर कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like