BIG NEWS : शेखपुरा : वर्चस्व में युवक को मारी गोली, मौत
शेखपुरा : वर्चस्व में युवक को मारी गोली, मौत
शेखपुरा
शेखपुरा में एक बार फिर से संभावित वर्चस्व और पहाड़ पर अवैध खनन में कब्जे को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना रविवार की शाम में घाटी। घटना नगर थाना क्षेत्र के कारे गांव में घटी । इसमें उत्तम कुमार नामक 30 वर्षीय युवक की हत्या की गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक डॉ राकेश कुमार ने बताया कि रविंद्र मिस्त्री का पुत्र उत्तम कुमार अपने साथियों के साथ मटोखर गांव के तरफ नए रोड में टहलने के लिए गया था। उसी क्रम में गोलीबारी हुई जिसमें उत्तम कुमार को पर में गोली लगी , इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।
उत्तम कुमार के दोस्त ने बताया कि उत्तम कुमार का उदय यादव के भांजा रॉबिन यादव से मामूली विवाद हुआ। जिसके बाद उसने उदय यादव को कॉल करके बुला लिया। इसके बाद उदय यादव ने गोलीबारी कर दी। जिसमें उत्तम को पैर में गोली लगी । इलाज के लिए ले जाया गया और उसके बाद उसकी मौत हो गई।
बता दें कि कारे पहाड़ पर अवैध खनन को लेकर वर्चस्व और गुटबाजी में अक्सर गोलीबारी होती रही है और खून खराबे की नौबत भी लगातार आता रहा है। इस पहाड़ पर अवैध कब्जा और दबंग साबित करने को लेकर वर्चस्व की लड़ाई होती है। इस घटनाक्रम को भी उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि इस मामले में अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। बताया जाता है कि इसमें लाखों की काली कमाई होता है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!