• Friday, 05 June 2026
नीतीश कुमार की सीट से एमएलसी बनेंगे आम कार्यकर्ता, निशांत का भी नाम

नीतीश कुमार की सीट से एमएलसी बनेंगे आम कार्यकर्ता, निशांत का भी नाम

Vikas

नीतीश कुमार की सीट से एमएलसी बनेंगे आम कार्यकर्ता, निशांत का भी नाम

शेखपुरा/पटना। 

जनता दल (यूनाइटेड) ने बिहार विधान परिषद उपचुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने एक आम कार्यकर्ता तथा शेखपुरा जिले के वरिष्ठ जदयू नेता एवं वर्तमान जिला परिषद सदस्य ललन प्रसाद को विधान परिषद के लिए उम्मीदवार बनाया है। ललन प्रसाद को उस सीट के लिए उम्मीदवार बनाया गया है जो मुख्यमंत्री Nitish Kumar के विधान परिषद से इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुई थी।

ललन प्रसाद अति पिछड़ा वर्ग की धानुक जाति से आते हैं और लंबे समय से जदयू संगठन से जुड़े रहे हैं। उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है। 

गौरतलब है कि ललन प्रसाद का नाम पहले भी विधान परिषद के लिए आया। नामांकन भी कराया गया  लेकिन कानूनी अड़चनों के कारण उस समय उनका चयन नहीं हो सका था। अब पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया है।

वर्तमान में ललन प्रसाद शेखपुरा जिला परिषद के सदस्य हैं और जिले की राजनीति में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उनके नाम की घोषणा के बाद जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं का मानना है कि अति पिछड़ा समाज में उनकी अच्छी पकड़ है, जिसका लाभ जदयू को आगामी चुनावों में मिल सकता है।

जदयू की ओर से जारी सूची के अनुसार निशांत कुमार को विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।

 वहीं मधुबनी की भारती मेहता और पश्चिम चंपारण की शिवरानी देवी प्रजापति को भी द्विवार्षिक चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है।

DSKSITI - Large

 

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From