दुष्कर्म के आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, लापरवाही में थाना अध्यक्ष निलंबित
दुष्कर्म के आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, लापरवाही में थाना अध्यक्ष निलंबित
शेखपुरा
जिले के करंडे थाना क्षेत्र के एक गांव में साइकिल से परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से शाम में किए गए दुष्कर्म के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में आना कानी करने के आरोप में पुलिस अधीक्षक हिमांशु में थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है । उधर, इस मामले में दुष्कर्म का आरोपी केबाली गांव निवासी अजय यादव ने सोमवार को कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया।
इस मामले में प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस की दबाव में आरोपी ने आत्म समर्पण किया है । तीन-चार दिनों में चार सीट दाखिल करके इस मामले में स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा और 3 महीने में सजा दिलाने का काम किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों का आरोप था कि आरोपी को पकड़ने में करंडे थाना के थानाध्यक्ष ने तत्परता नहीं दिखाई, जांच में यह सही पाया गया और उनको निलंबित किया गया है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!