• Wednesday, 08 July 2026
लगातार तीसरे दिन शेखपुरा में मिला शव, होटल के कमरे में छात्र का शव मिलने से सनसनी

लगातार तीसरे दिन शेखपुरा में मिला शव, होटल के कमरे में छात्र का शव मिलने से सनसनी

Vikas

लगातार तीसरे दिन शेखपुरा में मिला शव, होटल के कमरे में छात्र का शव मिलने से सनसनी

 
शेखपुरा। 
 
जिले में लगातार तीसरे दिन शव मिलने की घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को शेखपुरा नगर के स्टेशन चौक स्थित एक होटल के कमरे से 18 वर्षीय छात्र का पंखे से लटका शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच में जुटी है, हालांकि घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
मृतक की पहचान जहानाबाद नगर क्षेत्र के पंचमहला निवासी गुड्डू प्रसाद के पुत्र प्रिंस राज के रूप में हुई है। बताया गया कि वह हाल ही में बारहवीं की परीक्षा पास कर पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे उसने होटल में कमरा लिया था। बुधवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर होटल संचालक को संदेह हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी।
 
सूचना पर पहुंची शेखपुरा थाना पुलिस ने कमरे की खिड़की से झांककर देखा तो युवक का शव पंखे से लटका मिला। इसके बाद एफएसएल टीम की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
 
DSKSITI - Large

शेखपुरा के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के कारणों का फिलहाल कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला है। पुलिस होटल के रिकॉर्ड, युवक के मोबाइल और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
 
गौरतलब है कि जिले में यह लगातार तीसरे दिन शव मिलने की घटना है। सोमवार को जमुआरा पहाड़ी पोखर से बीटेक छात्र हंसराज (राजा) का शव बरामद हुआ था। मंगलवार को बरबीघा रेलवे स्टेशन के समीप बिहार शरीफ के तकियापर निवासी नींबू व्यवसायी 38 वर्षीय सुरेंद्र केवट का शव मिला था, जबकि बुधवार को होटल के कमरे से छात्र का शव मिलने से लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लगातार तीन दिनों में तीन शव मिलने की घटनाओं ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था और इन मामलों की गहन जांच को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From