गांवों में लगा सहयोग शिविर, प्रभारी मंत्री श्वेता गुप्ता ने किया निरीक्षण
गांवों में लगा सहयोग शिविर, प्रभारी मंत्री श्वेता गुप्ता ने किया निरीक्षण
शेखपुरा।
मुख्यमंत्री द्वारा संचालित सहयोग शिविर कार्यक्रम के तहत मंगलवार को शेखपुरा जिले के मेहूस पंचायत सरकार भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री श्वेता गुप्ता एवं प्रभारी सचिव के आगमन पर जिला अतिथि गृह में गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद प्रभारी मंत्री, प्रभारी सचिव, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि रणधीर कुमार सोनी ने प्रभारी मंत्री को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया। वहीं मेहूस पंचायत के मुखिया जयराम सिंह ने भी अतिथियों का स्वागत किया। शिविर में ग्रामीणों से कुल 207 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 107 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। प्रभारी मंत्री द्वारा 27 लाभुकों के बीच राशन कार्ड का वितरण भी किया गया। जिला पदाधिकारी ने शेष आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
इसके बाद प्रभारी मंत्री सर्वा पंचायत पहुंचीं, जहां 102 शिकायतों की ऑनलाइन एंट्री की गई तथा 10 ग्रामीणों को जन्म प्रमाण पत्र वितरित किया गया। वहीं केवटी पंचायत में 118 आवेदनों की ऑनलाइन एंट्री की गई। मंत्री ने अधिकारियों को आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया।
इसी क्रम में प्रभारी सचिव ने मेहसार, गागौर और माफो पंचायतों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिकायतों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर किया जाएगा। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित कई जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!