• Sunday, 08 February 2026
शेखपुरा में किसान सलाहकार ने इसलिए दिया इस्तीफा ,  जानिए कारण

शेखपुरा में किसान सलाहकार ने इसलिए दिया इस्तीफा , जानिए कारण

Vikas

शेखपुरा में किसान सलाहकार ने इसलिए दिया इस्तीफा ,  जानिए कारण

शेखपुरा 

जिले में कृषि विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पंचायत ओधे, प्रखंड शेखपुरा में कार्यरत किसान सलाहकार पुरुषोत्तम कुमार ने जिला कृषि पदाधिकारी को पत्र लिखकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे सदर प्रखंड के देवले गांव निवासी हैं। आरोप लगाया कि बहुत काम लिया जाता। 10 घंटे काम करना पड़ता है। बहुत प्रेशर दिया जाता।

 उन्होंने विभागीय दिशा-निर्देशों के उल्लंघन, अतिरिक्त व गैर-निर्धारित कार्यों का दबाव, मानसिक उत्पीड़न और असुरक्षित कार्य परिस्थितियों को इस्तीफे का कारण बताया है।

इस्तीफा पत्र में किसान सलाहकार ने कहा है कि बिहार कृषि विभाग द्वारा जारी आदेश संख्या 1304 के अनुसार किसान सलाहकारों की भूमिका पंचायत स्तर पर परामर्श केंद्र संचालन, किसानों को योजनाओं की जानकारी देने और रिपोर्टिंग तक सीमित है। इसके बावजूद विभागीय पदाधिकारियों द्वारा पत्र, मौखिक आदेश और व्हाट्सएप के माध्यम से तकनीकी, सर्वे, लक्ष्य आधारित योजना निष्पादन समेत अन्य पूर्ण विभागीय कार्य कराए जा रहे हैं, जो उनके दायित्वों से बाहर हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कृषि विभाग के अलावा अन्य विभागों के पदाधिकारी—जैसे प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी—द्वारा भी गैर-कृषि कार्यों के लिए दबाव बनाया जाता है, जो नियमविरुद्ध और विधिसम्मत नहीं है। बिना किसी सेवा सुरक्षा, बीमा या कानूनी संरक्षण के प्रतिदिन 8 से 10 घंटे कार्य कराने से कार्य-जीवन संतुलन पूरी तरह समाप्त हो गया है, जिससे परिवारिक जीवन पर भी गंभीर प्रभाव पड़ा है।

पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2010 से 2026 तक लगभग 16 वर्षों तक पूरी निष्ठा और ईमानदारी से सेवा दी, इस दौरान उनके विरुद्ध कोई विभागीय आरोप या अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं हुई। लगातार मानसिक दबाव और असुरक्षित सेवा स्थिति के कारण उन्होंने विवश होकर इस्तीफा देने का निर्णय लिया। उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी से इस्तीफा स्वीकार करने और अभिलेखों में दर्ज करने की मांग की है।

DSKSITI - Large

उधर , इस संबंध में जानकारी लेने के लिए जब जिला कृषि पदाधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने बैठक में होने की बात कही।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From