• Sunday, 08 February 2026
बिहार STF का बड़ा एक्शन, कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार पुलिस एनकाउंटर में मारा गया

बिहार STF का बड़ा एक्शन, कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार पुलिस एनकाउंटर में मारा गया

Vikas

बिहार STF का बड़ा एक्शन, कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार पुलिस एनकाउंटर में मारा गया

वैशाली।

बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और वैशाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार उर्फ अभिजीत कुमार पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। यह मुठभेड़ वैशाली जिले के हनुमान नगर कॉलोनी इलाके में हुई, जहां पुलिस को उसके छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी।

पुलिस के अनुसार, प्रिंस कुमार हवलदार राम एकबाल रविदास की हत्या समेत कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था। वर्ष 2018 में गिरफ्तारी के दौरान वह पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। इसके बाद से वह लगातार पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। हाल ही में पटना के PMCH अस्पताल से इलाज के दौरान फरार होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए थे।

STF की मानें तो प्रिंस कुमार सोना लूट से जुड़े एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ा हुआ था और कई राज्यों में उसकी आपराधिक गतिविधियां फैली हुई थीं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर कई मामलों में इनाम भी घोषित था।

गुप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, बाद में अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From