• Thursday, 16 April 2026
मोकामा रोड पर भीषण हादसा, गंगा स्नान जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत

मोकामा रोड पर भीषण हादसा, गंगा स्नान जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत

Vikas

मोकामा रोड पर भीषण हादसा, गंगा स्नान जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत

शेखपुरा/मोकामा।

 माघ पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए मोकामा जा रहे श्रद्धालुओं की जुगाड़ गाड़ी (झरझरी) रविवार तड़के भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। मोकामा–सरमेरा मुख्य मार्ग पर करकाइन गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जुगाड़ गाड़ी में टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसे में शेखपुरा जिले के मेहुस थाना क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर गांव निवासी मुन्नी मांझी (35), पिता प्रयाग मांझी और महेश मांझी (36), पिता चाँद मांझी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संजय मांझी (40), पिता रामस्वरूप मांझी ने पटना के पीएमसीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना में अशोक मांझी, पिता लच्चो मांझी तथा घनश्याम मांझी, पिता बच्चू मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सभी मृतक व घायल लोदीपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, रविवार की तड़के आधा दर्जन से अधिक लोग जुगाड़ गाड़ी पर सवार होकर मोकामा गंगा स्नान के लिए निकले थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे जुगाड़ गाड़ी पलट गई और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

DSKSITI - Large

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद लोदीपुर गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From