• Thursday, 21 May 2026
वाहन पड़ाव स्थलों के लिए 1 करोड़ 47 लाख की लगी बोली

वाहन पड़ाव स्थलों के लिए 1 करोड़ 47 लाख की लगी बोली

Vikas

वाहन पड़ाव स्थलों के लिए 1 करोड़ 47 लाख की लगी बोली

बरबीघा :

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को नगर परिषद बरबीघा क्षेत्र अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सभी सैरातों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया सशक्त स्थायी समिति के समक्ष संपन्न हुई। इस दौरान प्राइवेट बस स्टैंड, टैक्सी-मैक्सी, टेंपो, टाटा, जीप, ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा स्टैंड (गोशाला स्टैंड सहित) के साथ-साथ फल एवं सब्जी विक्रेताओं, गुमटीधारियों से दैनिक वसूली, टिन टिकट बिक्री तथा होर्डिंग्स से वसूली की बंदोबस्ती की गई।

बंदोबस्ती प्रक्रिया में प्राइवेट बस स्टैंड सहित सभी वाहन पड़ाव स्थलों के लिए पुनेसरा निवासी राजीव कुमार उर्फ पिंटू सिंह द्वारा 1 करोड़ 47 लाख 65 हजार रुपये की सर्वाधिक बोली लगाई गई। वहीं फल, सब्जी विक्रेताओं एवं गुमटीधारियों से दैनिक वसूली, टिन टिकट बिक्री और होर्डिंग्स से वसूली के लिए विकास सिंह ने 24 लाख 10 हजार रुपये की उच्चतम बोली प्रस्तुत की।

कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में वित्तीय वर्ष 2026-27 में कुल सैरातों की बंदोबस्ती से होने वाली आय में लगभग एक प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो नगर परिषद की आर्थिक स्थिति के लिए सकारात्मक संकेत है। 

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From