• Wednesday, 11 February 2026
शेखपुरा स्टेशन को कराया जाएगा दलालों से मुक्त, उतार देंगे जवानों की पूरी कंपनी

शेखपुरा स्टेशन को कराया जाएगा दलालों से मुक्त, उतार देंगे जवानों की पूरी कंपनी

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा स्टेशन पर दलालों के कब्जे से मुक्त कराने को लेकर आरपीएफ के अधिकारियों ने कमर कस ली है । जिसको लेकर मंगलवार को शेखपुरा स्टेशन पर छापेमारी की गई। जिस दौरान दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेने पर स्थानीय लोगों ने दलालों के साथ मिलकर जमकर बवाल काटा और टीम के इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के साथ मारपीट की।

इसके बाद रेलवे पुलिस के द्वारा क्यूल में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इस मामले में रेलवे विभाग के असिस्टेंट कमांडेंट अमित रंजन ने साफ कहा कि शेखपुरा रेलवे स्टेशन को दलालों से मुक्त कराने के लिए हर संभव उपाय किए जाएंगे। इसके लिए जवानों की पूरी कंपनी भी उतारनी पड़ी तो विभाग नहीं झुकेगा।

उन्होंने कहा कि दबंग स्थानीय लोग स्टेशन पर आम लोगों को टिकट काटने नहीं देते और तत्काल टिकट पर कब्जा कर उसे ऊंची कीमत पर बेचते हैं । लगातार शिकायत मिल रही है । इसे हर हाल में रोका जाएगा।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From