• Thursday, 12 February 2026
करंट की चपेट में आने से आरा मिल पर काम कर रहे व्यक्ति की मौत

करंट की चपेट में आने से आरा मिल पर काम कर रहे व्यक्ति की मौत

Vikas

करंट की चपेट में आने से आरा मिल पर काम कर रहे व्यक्ति की मौत

चेवाड़ा

जिले के चेवाड़ा के समीप तियाय गांव में करंट लगने से 29 वर्षीय शत्रुघ्न शर्मा की मौत हो गई। वह आरा मशीन में काम कर रहे थे। तभी इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया और उसे स्थानीय लोगों की मदद से शेखपुरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया है कि गांव में शत्रुघ्न शर्मा आरा मशीन पर काम कर रहे थे। आरा मशीन पर काम के दौरान बिजली के तार के संपर्क में आ गए। स्थानीय स्तर पर लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास बहुत किया परंतु स्थिति जब गंभीर हो गई तो सदर अस्पताल लेकर आए जहां पहुंचते हैं चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From