• Monday, 09 February 2026
मैट्रिक के टॉपर को डीएम ने किया सम्मानित

मैट्रिक के टॉपर को डीएम ने किया सम्मानित

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा जिला अधिकारी इनायत खान के द्वारा मैट्रिक परीक्षा में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। शेखपुरा जिला अधिकारी के कार्यालय के सभाकक्ष में सभी विद्यार्थियों को यह सम्मान दिया गया।

DSKSITI - Large

इस मौके पर डीडीसी सत्येंद्र सिंह, डीपीओ सतीश कुमार भी मौजूद रहे। मौके पर मैट्रिक की परीक्षा में अव्वल आने वाले टॉपर्स को सम्मानित किया गया। जिसमें जिला टॉपर रहे हाई स्कूल हथियामा के 467 अंक लाने वाले निशांत आनंद को सम्मान दिया गया। उसी के साथ हाई स्कूल पचना की 466 अंक लाने वाली शीतल कुमारी, टाउन हाई स्कूल बरबीघा का 462 अंक लाने वाला रंजन कुमार, हाई स्कूल मालदह का 459 लाने वाला राहुल कुमार, हाई स्कूल नीमी की 458 अंक लाने वाली मुस्कान कुमारी और टाउन हाई स्कूल बरबीघा का 458 बाला अविनाश कुमार शामिल ह।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From