• Monday, 09 February 2026
घर से भागे नाबालिग प्रेमी युगल को नवादा के गांव से पुलिस ने किया बरामद

घर से भागे नाबालिग प्रेमी युगल को नवादा के गांव से पुलिस ने किया बरामद

Vikas

घर से भागे नाबालिग प्रेमी युगल को नवादा के गांव से पुलिस ने किया बरामद

चेवाड़ा
जिले के चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत करंडे थाना क्षेत्र के एक गांव से घर से भागे नाबालिग प्रेमी युगल को नवादा जिले के मरवा गांव से बरामद कर लिया गया। इस मामले में लड़की के परिवार वालों ने थाना में अगवा किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में दोनों को नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत मरवा गांव से बरामद किया।

इस मामले में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पकरीबरमा थाना क्षेत्र के मरवा गांव से उपेंद्र यादव के पुत्र कौशल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उस पर नाबालिग लड़की को अगवा करने का आरोप था। लड़की को भी इसी गांव से बरामद कर लिया गया है। अब उसे कोर्ट के हवाले करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From