• Sunday, 08 February 2026
गुड न्यूज़ : कोविड-19 में स्वाद और गंध हुआ गायब तो घबराने की जरूरत नहीं

गुड न्यूज़ : कोविड-19 में स्वाद और गंध हुआ गायब तो घबराने की जरूरत नहीं

Vikas

गुड न्यूज़ : कोविड-19 में स्वाद और गंध हुआ गायब तो घबराने की जरूरत नहीं

न्यूज डेस्क

कोविड-19 के समय में जहां एक तरफ महामारी के प्रकोप से पूरी दुनिया और भारत में इसका प्रकोप व्यापक तौर पर प्रभाव छोड़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कई ऐसे मामले भी आ रहे हैं और शोध में भी यह बात सामने आ रही है कि सुगंध और गंध जाने पर मरीजों को घबराने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। इसका संकेत होता है कि मरीज खतरे से बाहर है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के रिपोर्ट में भी इस बात को प्रमाणित किया जा चुका है। हलांकि कोरोना नियमों का पालन आवश्यक है।

इस मामले में मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि स्वाद और गंध जाना कोविड-19 मरीजों के लिए नुकसानदायक नहीं होता है। यह खतरे से बाहर होने का एक तरह का संकेत ही माना जाता है। विशेषज्ञों की मानें तो ऐसे मरीजों को भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ती है। ना ही छाती और अन्य जगहों की सीटी स्कैन इत्यादि कराने की जरूरत पड़ती है। मेरठ के सांस एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ बीएन त्यागी कहते हैं कि स्वाद और गंध जाना नाक में न्यूरॉन को प्रभावित करने की वजह से होता है। विषाणु के द्वारा फेफड़े में प्रवेश नहीं किया जाता और नाक में ही वह रुक जाता है जिससे नाक का गंध और मुंह से स्वाद चले जाते हैं। यह ज्यादा खतरनाक स्थिति नहीं है। फेफड़ा में पहुंचना ज्यादा खतरनाक माना जाता है। वही सांस एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ अमित अग्रवाल के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि ऐसे मरीज खतरे से बाहर होते हैं और वह घर पर ही ठीक हो सकते हैं।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From