 
                        
        पुलिस के शिकंजे में दिनदहाड़े हत्या करने वाला धराया
 
            
                शेखोपुरसराय
शेखोपुरसराय के कबीरपुर गांव में कुछ माह पहले ही दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी शेखपुरा से की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा। पुलिस ने हत्या के आरोप में फरार चल रहे विकास यादव को शेखपुरा बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है।
                    
जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि 2 दिसंबर को कबीरपुर गांव में पुरानी रंजिश की वजह से एक युवक की हत्या कर दी गई थी जिसमें यह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि कबीरपुर गांव में लगातार कई लोगों की हत्याएं हुई हैं। गिरफ्तार आरोपी के द्वारा 2 दिसंबर को गांव के विकास यादव नामक युवक को समय गोली से भून दिया गया था। जब वह खेत में काम करने गया था। इस हत्याकांड में 12 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। एक व्यक्ति की गिरफ्तारी दूसरे दिन ही हो गई थी। जबकि दूसरा विकास यादव गिरफ्तार किया गया है।
                                                        
                                
                                     
                                
                                
                                                इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            