सरकारी स्कूल के शिक्षक ने 10 साल के छात्र से किया अप्राकृतिक यौनाचार
सरकारी स्कूल के शिक्षक ने 10 साल के छात्र से किया अप्राकृतिक यौनाचार
बरबीघा, शेखपुरा:
बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर क्षेत्र के एक गांव के सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले एक बच्चे से अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया है। इसके बाद घर वालों को जब सूचना मिली तो गांव के लोगों ने जुट कर शिक्षक को पकड़ा।

शिक्षक ने भी मीडिया कर्मियों के सामने कुछ बातों को स्वीकार किया। बाद में शिक्षक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बरबीघा थाना में इस मामले में प्राथमिकी कराई जा रही है।
यह घटना नाबालिग बच्चा से जुड़ा हुआ मामला है। इसलिए बच्चा की पहचान, उसके गांव की पहचान को उजागर करना कानून अपराध है। इसलिए जिम्मेवार मीडिया के नाते यह उजागर नहीं किया जा रहा है।
इस संबंध में मिली जानकारी में बच्चों के परिवार वालों ने बताया कि गुरुवार को कक्षा छह में पढ़ने वाले 10 साल के बच्चा को बरबीघा थाना क्षेत्र के ही सामस गांव निवासी शिक्षक सदन कुमार ने कार्यालय में बुलाया और वहां उनके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। बच्चे के अनुसार शिक्षक ने बच्चा का पैंट खोला और बच्चा के मूत्र विसर्जन अंग को मुंह में लिया जिसके बाद कुछ छात्रों ने इसे देख लिए तब बच्चा बाहर भाग गया। शिक्षक ने उसे डरा दिया था।
बच्चों के साथ इस तरह के दुर्व्यवहार को कुछ सहपाठियों ने देख लिया । इसके बाद इसकी चर्चा हुई ।
घर तक जब यह बात पहुंची तो परिवार के लोगों ने बच्चा से पूछताछ शुरू की। जिसमें बच्चा में परिवार वालों को सारी बात बता दिया।
फिर परिवार के लोग और गांव के लोग स्कूल पहुंच कर शिक्षक को पकड़ा । परिवार वालों के सामने शिक्षक ने सारी बातों को कबूल भी किया। बाद में परिवार के लोगों ने शिक्षक को पुलिस बुलाकर उसके हवाले कर दिया गया है। इसकी प्राथमिकी के लिए थाना में आवेदन दिया गया है।
बताया जाता है कि गांव का यह मध्य विद्यालय कुव्यवस्था का शिकार है । यहां दो शिक्षकों के प्रभारी के झगड़े में यहां अब कोई प्रधानाध्यापक भी नहीं है।
बगल के कोल्हाराबीघा के प्रधानाध्यापक यहां के प्रभार में हैं। इस वजह से यहां कोई व्यवस्था सुचारू नहीं चल रहा है । यहां एक शिक्षिका की ही केवल नियुक्ति है। जिसके बाद सदन कुमार को नागडीह शिक्षक रहते हुए यहां प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था ।
दो शिक्षकों के सहारे 8 क्लास तक के बच्चों की पढ़ाई यहां होती थी। इसी बीच शिक्षक सदन कुमार के द्वारा बच्चों से गंदा काम यह का मामला आया है।
उधर, इस संबंध में प्रधानाध्यापक ने बताया कि गांव वालों से जब इसकी सूचना मिली तो अपने उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। जबकि इस पूरे मामले की सूचना मिलने के बाद शिक्षा विभाग के डीपीओ रवि शास्त्री बरबीघा थाना पहुंचे और वहां ग्रामीणों से सारी घटना की जानकारी लेकर विभाग को इसकी सूचना दी है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!