 
                        
        जीवन के लिए जल अतिआवश्यक है: DM इनायत खान
 
            
                शेखपुरा
इनायत खान जिलाधिकारी शेखपुरा ने आज समाहरणालय के मंथन सभागार में जल जीवन हरियाली से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि 11 सितम्बर से ही प्रखंड अंतर्गत कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिले के सभी 54 पंचायतों में जल जीवन हरियाली जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी/कर्मचारी को हर संभव कदम उठाने के लिए कहा गया। जल जीवन हरियाली को एक मिशन मूड में लें। जल के बिना मनुष्य जीवित नहीं रह सकता है इसलिए जल को अत्यधिक खर्च होने से बचाएॅ। हर घर में कम से कम 200 ली॰ जल ज्यादा खर्च होता है तो हमसभी को जल को एकठ्ठा करने एवं सोख्ता का निर्माण करना अति आवश्यक हो गया है।

कृषि पदाधिकारी किसानों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ टपकन सिंचाई, जैविक खेती एवं अन्य तकनीकों का उपयोग करने के लिए कार्यशाला/जागरूकता शिविर का आयोजन करें। उदाहरण हेतु राजस्थान से 50 किलो मीटर दूर एक लाकोरियाॅ गाॅव का में एक लक्ष्मण सिंह नाम है जोकि किसान था। वह किसान जल को बचाने का कार्य किया एवं सभी लोगांें को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया था। सभी खेतों में फसल ऊपजाया करता था एवं सभी लोगों को पानी को कम खर्च करने से रोकथाम के बारे में सभी लोगों को जागरूक किया करता था।
जीविका दीदीयों के द्वारा ग्राम स्तर पर जल जीवन हरियाली अभियान एवं उससे संबंधित नारा के द्वारा प्रचार-प्रसार करेंगे। जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/सदस्यों को आकर्षक पुरस्कार दिया जायेगा।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जीवन के लिए जल अतिआवश्यक है। हमारा देश कृषि प्रधान देश है। हमारी कृषि मुख्यतः जल पर ही निर्भर है। वर्षा के अनिश्चिता के कारण कभी अतिवृष्टि तो कभी अनावृष्टि होती है। इस अनिश्चिता को दूर करने के लिए जल का संरक्षण आवश्यक है। जल संरक्षण, वृक्षारोपन में भी सहायक साबित होता है। वृक्ष वर्षा लाने एवं पर्यावरण में जल संरक्षण में सहायक होते है। जल संकट के समाधान के लिए वृक्षो की कटाई पर नियंत्रण कर, वृक्षारोपन को प्रोत्साहित करना जरूरी है। वृक्षारोपन से पर्यावरण प्रदूषण को कम किया जा सकता है।

आज की बैठक में सत्येंद्र सिंह उप विकास आयुक्त, सत्य प्रकाश शर्मा अपर समाहर्ता, हरिशंकर राम लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, संजय कुमार डीसीएलआर, सत्येंद्र प्रसाद, लाल बच्चन राम जिला कृषि पदाधिकारी, नंद किशोर राम जिला शिक्षा पदाधिकारी, राकेश कुमार जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, नगर परिषद् पदाधिकारी बरबीघा/शेखपुरा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी के साथ-साथ जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित थें।
 
                                
                                
                                                इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            