• Monday, 09 June 2025
विदेश शराब कारोबारी महिला और अपहरण कर्ता गिरफ्तार

विदेश शराब कारोबारी महिला और अपहरण कर्ता गिरफ्तार

stmarysbarbigha.edu.in/

विदेश शराब कारोबारी महिला और अपहरण कर्ता गिरफ्तार

शेखोपुरसराय

शेखोपुरसराय के क्षेमा गांव निवासी मिथुन सिंह और तमन्ना सिंह नामक युवक को जमुई जिले के चंद्रदीप थाना के सनोखर गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। सभी 2017 के अपहरण के मामले में फरार चल रहे थे। उसी मामले में सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष ने कार्यवाही करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थाना अध्यक्ष कल्याण आनंद ने बताया कि 2017 के अपहरण के मामले में दोनों फरार चल रहा था। जमुई जिले के चंद्रदीप थाना के सनोखर गांव में छुपे होने की सूचना पर घेराबंदी कर छापेमारी की गई और दोनों युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

शराब मामले में महिला की हुई गिरफ्तारी

विदेशी शराब के मामले में महिला की गिरफ्तारी हुई है। यह महिला जयरामपुर थाना क्षेत्र के तेउस गांव निवासी सोनी देवी है। महिला का विदेशी शराब कारोबार में संलिप्तता को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। थाना अध्यक्ष विनोद झा ने बताया कि सोनी देवी और शाहिद खान शराब के मामले में नामजद अभियुक्त बनाए गए थे। शाहिद खान के साथ सोनी देवी की शराब के कारोबार में संलिप्त सामने आई थी। उसी मामले में सोनी देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like