• Thursday, 12 February 2026
मिशाल: सरकार से हुए नाउम्मीद तो किसानों ने चंदे से खेतों के लिए कराई बोरिंग.

मिशाल: सरकार से हुए नाउम्मीद तो किसानों ने चंदे से खेतों के लिए कराई बोरिंग.

Vikas

अगविल गांव से रंजीत हरित्र (सिटीजन जर्नलिस्ट) की रिपोर्ट

सरकार से नाउम्मीद हुए किसानों ने स्वयं सामूहिक चंदे से गांव में पटवन के लिए नलकूप लगवा ली। नेताओं से की गई फरियाद जब बेअसर हुआ तो पंचायत कर किसानों ने ऐसा करने का निर्णय लिया और खेतों को सिंचित करने के लिए स्वयं ही नलकूप लगवाई

बेमिशाल

यह मिसाल पेश की है शेखपुरा सदर प्रखंड के अगविल गांव के किसानों ने। सिटीजन जर्नलिस्ट रंजीत बताते हैं कि ढाई लाख से तीन लाख का खर्च किसानों ने सामूहिक रुप से चंदे करके जुटाए ताकि खेतों की पटवन हो सके।

सुखार की मार झेल रहे किसान

पिछले कुछ सालों से बरसात ठीक से नहीं होने पर किसान सुखाड़ की मार झेल रहे हैं जिसकी वजह से किसानों ने खेतों को सिंचित करने के लिए सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया। किसानों के इस निर्णय से जहां सरकार और नेताओं के मुंह पर एक तमाचा है वही एक मिसाल भी पेश की है। किसान भुवनेश्वर सिंह, रामरतन सिंह की भूमिका प्रमुख है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From